Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2018-09-29 09:40:48

इंडोनेशिया के मध्य सुलावेसी प्रांत में शुक्रवार शाम 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद दो शहरों पालु और दोंगाला में सुनामी आ गई। इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी के मुताबिक, पालु में सुनामी का सबसे ज्यादा असर देखा गया। यहां तटीय इलाकों में स्थित इमारतों को नुकसान पहुंचा। भूकंप का केंद्र दोंगाला से 56 किमी दूरी पर जमीन से 10 किमी नीचे था।
पालु भूकंप के केंद्र से करीब 80 किलोमीटर दूर है। यहां की आबादी 3.5 लाख है। इंडोनेशियाई मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें समुद्री लहरों को तेजी से पालु में घुसते देखा जा सकता है। शुक्रवार सुबह भी इंडोनेशिया के कुछ इलाकों में 6.1 तीव्रता के भूकंप झटके महसूस किए गए थे। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और 10 लोग घायल हुए थे। कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा था।

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया