दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से रामलीला मैदान में होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा दिल्ली की जनता को शपथ समारोह से संदेश देने की कोशिश कर रही है कि वह उसके साथ अब हमेशा है और रहेगी। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी को भी निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। इसके अलावा एनडीए शाषित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया जाएगा।