Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2019-02-10 14:59:23

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति 97 वर्षीय प्रिंस फिलीप ने हाल ही में हुई कार दुर्घटना के बाद शनिवार को अपना ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर कर दिया। प्रिंस फिलिप की कार दुर्घटना के बाद काफी विवाद हुआ था और मीडिया में बढ़ती उम्र में वाहन चलाने को लेकर गंभीर चर्चा छिड़ गई थी। बकिंघम पैलेस ने बताया कि ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग (प्रिंस फिलिप) ने पिछले महीने हुई लैंड रोवर दुर्घटना के बाद स्वयं यह फैसला लिया। पैलेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, गंभीरता से विचार करने के बाद ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने स्वेच्छा से अपना ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर करने का फैसला लिया है। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नोरफ्लोक पुलिस इसकी पुष्टि करती है कि सैंड्रिंघम दुर्घटना में शामिल लैंडरोवर के ड्राइवर ने स्वेच्छा से अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है।

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया