नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार तड़के (भारतीय समयानुसार) पृथ्वी पर वापस लौट आए हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू यान में सवार होकर अंतरिक्ष गए थे और उन्हें एक हफ्ते में ही वापस लौटना था। हालांकि, यान में खराबी के कारण इन्हें अंतरिक्ष में ही रहना पड़ा। अंतरिक्ष से वापसी पर सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को दुनियाभर से बधाई मिल रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों को बधाई देते हुए X पर लिखा है-"आपका स्वागत है, #Crew9! धरती ने आपको याद किया।"