प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित किया। आज 'मन की बात' के 119 वें एपिसड का प्रसारण किया गया। पीएम मोदी इस मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिए देश के एतिहासिक महत्व के साथ-साथ अलग-अलग विषयों और मुद्दों पर अपना विचार शेयर करते हैं। इसका प्रसारण रेडियो, दूरदर्शन समेत कई अन्य चैनलों पर सुना गया।
श इसरो के 100 वें लॉन्चिंग का साक्षी बना
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए इसरो की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने देश इसरो के 100 वें लॉन्चिंग का साक्षी बना। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाईयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।
स्पेस विज्ञान में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ी
उन्होंने कहा कि इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 सैटेलाइट लॉन्च की गई हैं और इसमें दूसरे देशों की बहुत सारी सैटेलाइट्स शामिल हैं। हाला के वर्षों में स्पेस विज्ञान में हमारी टीम में नारी शक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।