Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2019-05-12 18:02:20

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच IPL सीजन 12 का फाइनल मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा. IPL में यह चौथा मौका होगा जब मुंबई और चेन्नई फाइनल में आमने-सामने होंगे. बता दे कि यदि आज चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला चलता है तो उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो जाएंगे.

यदि महेंद्र सिंह धोनी आज के मैच में 4 छक्के मारेंगे तो वो एबी डिविलियर्स से आगे निकल सकते हैं. बता दे कि धोनी के खाते में 209 छक्के हैं, जबकि डिविलियर्स के खाते में 212 छक्के. वहीं, क्रिस गेल सबसे आगे हैं उनके नाम 326 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है. 

इसके अलावा आज 4 रन लेते ही धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शिखर धवन से आगे निकल कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे. अभी शिखर धवन के 661 रन हैं. वहीं, सबसे ज्यादा मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुरेश रैना के 810 रन हैं. 

यही नहीं, 70 रन बनाकर महेंद्र सिंह धोनी IPL में 4500 रनों का आंकड़ा छू सकते हैं. अब तक धोनी से पहले विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर और शिखर धवन यह आंकड़ा छू सके हैं. 

गौरतलब है कि यदि चेन्नई सुपर किंग्स मैच जीतती है तो महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा IPL सीजन जीतने वाली टीम के कप्तान होंगे.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया