Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2019-02-22 15:31:53

उत्तर कोरिया ने इस साल फसल उत्पादन में भारी गिरावट के अनुमान के बाद भोजन की कमी का संकट दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता एजेंसियों से मदद मांगी है। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्योंगयांग ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि चावल, गेहूं, आलू और सोयाबीन की फसलों सहित इस साल खाद्यान्न उत्पादन में वह 14 करोड़ टन अनाज की कमी का सामना कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि सरकार ने देश में मौजूद अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठनों से खाद्य सुरक्षा के स‍ंकट को दूर करने के लिए सहायता का अनुरोध किया है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां मानवीय जरूरतों को पूरा करने के वास्ते प्रारंभिक कार्रवाई के लिए प्योंगयांग के साथ बातचीत कर रही हैं। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 1 करोड़ 50 लाख उत्तर कोरियाई या 41 प्रतिशत आबादी को खाद्य सहायता की जरूरत है।

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया