झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज शनिवार 23 नवंबर 2024 को जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरण में 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोटिंग कराई गई थी। राज्य में मुख्य मुकाबला हेमंत सोरेन की JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले NDA के बीच है। दूसरी ओर चुनाव परिणाम से ऐन पहले हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शुक्रवार की रात निर्वाचन आयोग पत्र लिखकर मतगणना केंद्रों पास इंटरनेट सेवा को सस्पेंड करने की मांग की है।