दिल्ली के मुस्तफाबाद हादसे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुख जताया है. उन्होंने जान गंवाने वालों पीड़ितों के प्रति संवेदानाएं भी व्यक्ति की.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने x हैंडल पर मृतकों के प्रति अपनी संवेदानाएं व्यक्त की. उन्होंने कहा कि 'एक इमारत गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बच्चों और महिलाओं समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.