चक्रवात फेंगल के कारण उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हुई, जो आज सुबह भी जारी है। फेंगल शनिवार को पुडुचेरी के समुद्री तट के करीब पहुंचा। चक्रवात के कारण हो रही बारिश की वजह से चेन्नई हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा, शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह 4.00 बजे से उड़ान संचालन फिर से शुरू हो गया है। चक्रवात के कारण सेवाएं कल से निलंबित कर दी गई थीं।