Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2025-01-31 13:41:43

ससंद का बजट सत्र आज शुक्रवार 31 जनवरी की तारीख से शुरू हो गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं। बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण की समाप्ति के बाद भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल शनिवार, 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें संसद की इस को बैठक संबोधित करते हुए खुशी हो रही है। संविधान 75 साल पूरा कर चुका है। बाबा अंबेडकर समेत अन्य संविधान निर्माताओं को नमन करती हूं। राष्ट्रपति ने महाकुंभ का जिक्र किया और वहां भगदड़ में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी श्रद्धांजलि दी है।

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया