बिहार विधान परिषद के अंदर सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हो गई। इन दोनों के आमने-सामने होने से सियासी तापमान बढ़ गया। जिसके बाद आरजेडी के सदस्यों ने वॉक आउट कर दिया।
सदन के अंदर क्या हुआ?
राबड़ी देवी ने सदन में नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि फाइल उठाकर देखिए कि आपके घर के लोग 2005 से पहले कपड़े नहीं पहनते थे। इस पर नीतीश ने तंज कसते हुए कहा कि इनके पति (लालू यादव) हट गए तो पत्नी को बना (सीएम) दिए। यही सब होता है। कोई काम हुआ है? जिस आदमी को हम बनाए और 3 साल के बाद वह गड़बड़ करने लगे। इसीलिए हम उन्हें छोड़ करके अलग किया।'